फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज बाढ़ का जायजा लेकर राहत सामग्री बांटेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 29 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। अपराह्न तीन बजे करनैलगंज के ग्राम पाल्हापुर चचरी गांव में बने हैलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार शाम आलाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चचरी के मैदान में झाड़ियों की सफाई का काम शुरू हो गया। मैदान भी दुरुस्त कराया गया। पाल्हापुर प्राथमिक विद्यालय में रंगाई-पुताई एवं पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। आनन-फानन जनरेटर और प्रकाश की व्यवस्था भी की गई।
चचरी पाल्हापुर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नकहरा के बाढ़ पीड़ितों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया है। जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। देर शाम तक डीएम नेहा शर्मा, एसपी अंकित मित्तल, करनैलगंज विधायक अजय सिंह सहित कई अफसर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां दुरुस्त कराने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें