फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में गूंज रहे जयकारे

Sat, 27 Sep 2025 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज नगर के पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा। -संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। नवरात्र पर श्रद्धालु मां की आराधना में लीन हैं। कहीं मां के जयकारे लग रहे हैं तो कहीं मां की स्तुति की जा रही है। इसी बीच तहसील क्षेत्र में 356 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। वाराही देवी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, काली भवानी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। पूजा पंडालों में भी आरती व पूजन के साथ ही शाम को भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। करनैलगंज में 120, कटरा बाजार में 70, कौड़िया बाजार में 67 और परसपुर थाना क्षेत्र में 99 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। एसडीएम नेहा मिश्रा व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें