फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विदेश में नौकरी के नाम पर 85 हजार रुपये ठगे

Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेबरी कला दुबिहा के रहने वाले पीर अली ने बताया कि सीरबनकट के रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। उसने बताया कि सऊदी अरब भेज देगा और वहां पर अच्छी नौकरी लगवा देगा। पगार तो मिलेगा ही, खाना और रहना भी मुफ्त रहेगा। इसके लिए 85 हजार रुपये लगेंगे। इस पर विश्वास कर उसने ब्याज पर रुपये उधार लिया और 85 हजार रुपये दे दिया। जब वह सऊदी अरब गया तो उसे दो महीने तक खाली बैठाए रखा गया और वहां पर और रुपये की मांग की जाने लगी। रुपया न दे पाने पर आरोपी चोरी के आरोप में फंसा देने की धमकी देने लगा। इस पर किसी तरह वह घर से रुपये मंगवाकर लौट आया। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी के घर जाकर रुपये की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें