फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवि निर्माण के लिए सात गांवों में चौपाल

Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना गोंडा में किए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने तीसरे दिन सात गांवों में छात्र पंचायत का आयोजन किया। बुधवार को कौड़िया क्षेत्र के रामापुर, भरता इटैया, बनकटी, पूरेबदल, महादेव, कौड़िया व आर्यनगर में छात्र पंचायत लगाकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय हमारा अधिकार है, हमें इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। विश्वविद्यालय के निर्माण से गोंडा का भविष्य निर्माण संभव है। इस अवसर पर शिवम मिश्र, राजा शुक्ल, अमर सिंह, पुष्कर मिश्र, मोहित, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें