फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह प्रभारी निरीक्षक व दो थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल

Fri, 28 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एसपी ने छह प्रभारी निरीक्षकों व दो थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी ने बताया कि डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बनाया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को खरगूपुर, छपिया के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को वजीरगंज, वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह को खोड़ारे और करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक कौड़िया बनाया गया है। उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय को करनैलगंज, कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज बनाया गया है। थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रबोध कुमार को थानाध्यक्ष छपिया व थानाध्यक्ष खरगूपुर प्रदीप कुमार सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें