करनैलगंज सीएचसी में निरीक्षण करती टीम। -स्रोत: विभाग
गोंडा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलिजेंस (सीबीएचआई) की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उप निदेशक दीक्षा सचदेवा, अभिषेक सिंह व शेष कुमार मौर्य ने महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी, आईपीडी व ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पंतनगर, सीएचसी करनैलगंज सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, महामारी विशेषज्ञ मो. हसन आदि मौजूद रहे।