फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी टीटीई वसूली करते पकड़ा गया

Sat, 16 Mar 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से रुपया वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से आई कार्ड, नेम प्लेट व ट्रेन टिकट चेकिंग का पोशाक एवं नकद रुपये बरामद किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भटिंडा से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी तरीके टीटीई का पोशाक पहने दबोच लिया गया। वह यात्रियों से वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहुत दिनों से फर्जी टीटीई की शिकायतें मिल रही थीं। तलाशी के दौरान एक अदद आई कार्ड, नेम प्लेट तथा टीटीई का फर्जी पोशाक तथा 2700 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अंशू खरवार निवासी ग्राम विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें