फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरी में चारागाह पर बनेगी मॉडल गोशाला

विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा में बेलसर ब्लाक के ग्राम पंचायत उमरी बेगमगंज में गोशाला की भूमि का जेसीबी से सीमांकन ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। ग्राम पंचायत उमरी बेगमगंज के उमरी पुरवा में चारागाह की 234 बीघा भूमि पर जल्द ही मॉडल गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को तहसीलदार तरबगंज की अगुवाई में राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कर मेड़ बंदी शुरू कर दी गई। सीमांकन पूरा होने के बाद गोशाला की भूमि को विकासखंड बेलसर को निर्माण के लिए हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड बेलसर के ग्राम पंचायत उमरी बेगमगंल में चरागाह की 234 बीघा भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। जमीन पर मकान भी बना लिए थे। प्रशासन ने कब्जेदारों को भूमि खाली करने की नोटिस जारी की थी। कब्जेदारों ने नोटिस के बावजूद जब भूमि नहीं खाली की तो ग्रामीणों की शिकायत पर पिछले माह जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने चारागाह की भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया था।
मंगलवार को तहसीलदार तरबगंज डॉ. पुष्कर मिश्रा की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण थानाध्यक्ष मुकेश पांडे एडीओ पंचायत बृजेश पटेल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित वर्मा, कानूनगो अवधेश दुबे, लेखपाल रामेश्वर तिवारी, विकास सिंह, समरजीत सिंह, सुनील सिंह, मनीष सिंह मौके पर पहुंचे। उमरी बेगमगंज ग्राम पंचायत में स्थित 234 बीघा चारागाह की भूमि का सीमांकन कराया गया। गोशाला की भूमि पर जेसीबी से मेड़बंदी शुरू करा दी गई है। तहसीलदार तरबगंज ने बताया कि जल्द ही मेड़ बंदी कराकर भूमि को विकासखंड बेलसर को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद मॉडल गोशाला का निर्माण शुरू होगा। बीडीओ बेलसर प्रणय कृष्ण ने बताया कि चारागाह की भूमि हैंडओवर होते मॉडल गोशाला की आधारशिला रखी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें