मुजेहना। युवक को घेरकर पीटने व फायरिंग के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
धानेपुर के नरसिंहडीह बैरागीजोत निवासी अरुण कुमार ओझा के मुताबिक, आठ जुलाई को उनका बेटा राहुल ओझा रिश्तेदार ओमप्रकाश के साथ डीजल लेने जा रहा था। गोंडा-उतरौला मार्ग पर ठाकुरदास पुरवा के पास सुनील पासवान, अमित पासवान समेत छह लोगों ने उसे रोककर पीटा। आरोप है कि सुनील ने तमंचे से राहुल पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली गई। सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि अदालत के आदेश पर सुनील पासवान, अमित कुमार, अक्षय मौर्या, अशोक निषाद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)