फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जालसाजी मामले में लेखपाल समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लेखपाल से मिलीभगत कर दूसरे की जमीन अपने नाम दर्ज कराकर उसे बेच देने के मामले में अदालत के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोर्ट ने यह आदेश ग्राम नगदही के फूलचंद मिश्रा की तरफ से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके व उसके भाई के नाम संयुक्त गाटे की करीब सवा बीघा जमीन को गांव के जग प्रसाद मौर्या ने जालसाजी व कूटरचना कर तत्कालीन लेखपाल जग प्रसाद पांडेय के साथ साठगांठ कर पहले अपने नाम दर्ज करा लिया। फिर आरोपी ने उक्त जमीन का नामांतरण अपने भाई राधेश्याम के नाम कर दिया। जालसाजी की भनक लगने पर जब एसडीएम से शिकायत की गई तो मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई। जांच में दोषी मिलने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा।
कोर्ट के आदेश पर ही पुलिस ने अब इस मामले में जगप्रसाद मौर्या व मृतक भाई राधेश्याम की पत्नी सुशीला, राधेश्याम के पुत्रों दिनेश, अनिल, विशाल निवासी नगदही व तत्कालीन लेखपाल जग प्रसाद पांडेय के खिलाफ तरबगंज थाने में कूट रचना व जालसाजी के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें