फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मारपीट की घटनाओं में नौ पर केस

Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज में मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बल्लीपुर अहिरन पुरवा गांव निवासी फूलमती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार शाम पांच बजे छुट्टा जानवर के विवाद को लेकर गांव के लालू उससे अभद्रता करने लगे। मना करने पर पिटाई करके भाग गए। दूसरी घटना में गोकुला गांव निवासी नकछेद ने बताया कि शनिवार को उसके गांव के सन्नाम, तिलकराम, लल्ला, नाना पत्नी सन्नाम उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उसके पिता बंशीलाल ने मना किया तो अभद्रता करते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तीसरी घटना में तुलसीपुर माझा के गुरूशरनपुरवा निवासी भोलेनाथ यादव ने बताया कि शनिवार को गांव के छोटकऊ, हरिपाल, रामसेवक तथा लखनलाल उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडों से पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें