फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खुदकुशी के लिए उकसाने में पांच पर केस

Fri, 09 Jun 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के भैरमपुर दुर्गापुर गांव में बुधवार को युवक के फंदे पर लटके मिलने के मामले में उसके ससुर समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के रामनाथ यादव के बेटे सुरेश यादव (25) का शव बुधवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन

रामनाथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बेटे सुरेश की शादी सात साल पहले रांगी अहिरन पुरवा गांव निवासी धर्मराज की बेटी से हुई थी। सुरेश नौकरी के लिए बाहर जाना चाहता था। मगर उसकी ससुराल वाले बाहर न जाने का दबाव बनाते थे। चार मई को ससुराल वाले घर आए थे और सुरेश से अभद्रता करते हुए धमकी दी थी। आरोप है कि ससुराल वालों के उकसाने पर सुरेश ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सुरेश वर्मा ने बताया कि मामले में सुरेश के ससुर धर्मराज, केशवराम, राजाराम, नटवर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें