फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच महिलाओं पर जानलेवा हमले का केस

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैय्या चौबे गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों को पीट दिया गया। मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सरैया चौबे निवासी घनश्याम मिश्र ने बताया कि उसका गांव के ही ननकऊ से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम उसके भाई गोली से ननकऊ की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गोली, किरन व एहम को पीटकर जख्मी कर दिया गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घनश्याम की तहरीर पर नानबच्ची, ननकन उर्फ ननकऊ, पूजा, गुड़िया व राधा के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें