मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुदगढ़नौसी के रहने वाले बच्चन मौया पत्नी स्वर्गीय सीताराम मौर्या ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव के ही रहने वाले तुलाराम से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बीते 13 अगस्त की रात में तुलाराम अपने परिवार के लोगों के संग मिलकर उससे अभद्रता करने लगे। मना करने पर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बचाने दौड़ी बेटी रोशनी को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बच्चन मौर्या की तहरीर पर तुलाराम, मन्ना मौर्य, प्रीति मौर्या व आदर्श मौर्या के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। -संवाद