खरगूपुर (गोंडा)। पुरानी बाजार निवासी मंतशा (26) की मौत के मामले में करनैलगंज सदर बाजार निवासी पिता मो. असलम उर्फ मुनीस ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वर्ष 2016 में मंतशा की शादी खरगूपुर के पुरानी बाजार निवासी शाहिद से की थी। शादी के बाद से पति शाहिद, ससुर ताहिर, देवर शीलू, ननद नसरीन परेशान कर रहे थे। पति शाहिद मारपीट करता था। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बीते 28 अप्रैल को बेटी मंतशा ने फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति समेत आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)