फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन डॉ. हरिपाल सिंह के पौत्र व नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं अल्पना सिंह के पुत्र अक्षय सिंह द्वारा मांगलिक कार्यक्रम में पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिन पहले इसी परिवार की आकांक्षा सिंह और विशाल सिंह का भी हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर आकांक्षा व विशाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें