खरगूपुर (गोंडा)। स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला कटहरिया उत्तरी में रवि गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। पुलिस ने दुकान पर रवि व पांच ग्राहकों को बिना मास्क के व शारीरिक दूरी के पालन का उल्लंघन करते पकड़ा है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले में रवि गुप्ता के विरुद्ध कोविड-19 के प्रोटोकॉल उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।