फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट कोटिया गांव के समीप संरक्षित बिसुही नदी में जाल लगाकर जलीय जीवों का शिकार हो रहा है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिकार होते पकड़ा है। वनरक्षक ने तीन शिकारियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ थाने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने थाना खोड़ारे क्षेत्र के गायघाट से घारीघाट के मध्य बिसुही नदी को वर्ष 2018 में वेटलैंड एरिया घोषित करते हुए इस इलाके में नदी में मछली समेत अन्य जलीय जीवों के शिकार पर रोक लगा दी थी। मगर उसके बाद यहां शिकार करना बंद नहीं हुआ। वन दरोगा कैलाश नाथ शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान केशवनगर ग्रंट कोटिया गांव के पास वेटलैंड एरिया में कोटिया गांव के कुछ लोग बिसुही नदी में जाल लगाकर जलीय जीवों मछली, कछुए का शिकार करते मिले थे, जो टीम को देखकर जाल लगा छोड़कर भाग निकले। वन रक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने थाने में केशवनगर कोटिया गांव निवासी मुकेश, जगदीश, मधुबन व गांव के अन्य लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें