खरगूपुर (गोंडा)। दुष्कर्म पीड़िता व उसके पिता को धमकाकर मुकदमे में सुलह करने की धमकी देने के मामले पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी को नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी आसिफ शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया था। आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि 23 अगस्त को आरोपी की जमानत हो गई थी। शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ कचहरी गया था। वापस लौटते समय आसिफ, उसके पिता जब्बार व उनके एक साथी ने पिस्टल से धमकाकर जमानत में खर्च हुए एक लाख रुपये की मांग की। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जब्बार को गिरफ्तार किया गया है। संवाद