फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मानक विहीन नाला निर्माण कराने वाले ठेकेदार पर केस

Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के मौर्य नगर वार्ड-11 में सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के अंतर्गत हो रहे नाला निर्माण में अनियमितता के मामले में डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मौर्य नगर चौराहा से जेपी स्कूल तक सीमेंट-कंक्रीट से नाला निर्माण का कार्य मास्टर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहम्मद इबरार को स्वीकृत किया गया था। कार्यादेश दो जून 2025 को जारी किया गया था, जिसमें तीन माह की अवधि में काम पूरा करने की शर्त थी। ठेकेदार ने सीमेंट-कंक्रीट के बजाय ईंटों से नाला निर्माण का काम शुरू करा दिया था। ग्राम चौपाल में डीएम से मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर नाला निर्माण का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता दिवाकर प्रजापति ने करनैलगंज कोतवाली में ठेकेदार मोहम्मद इबरार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें