फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सागौन के हरे पेड़ों की कटान में पांच वर्ष बाद मुकदमा

Tue, 12 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। सागौन के हरे पेड़ काटने के मामले में पांच वर्ष बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बंधवा निवासी अशोक वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि चारागाह में लगे सागौन के 36 हरे पेड़ों को बीती एक जून 2020 को गांव के ही रोजगार सेवक पवन वर्मा, सतीश वर्मा, सतीश वर्मा, सुनील वर्मा, अतुल वर्मा, अभिषेक वर्मा व श्रीराम वर्मा ने लेखपाल रामपूजन यादव से मिलीभगत करके भोर में चोरी से काटकर लकड़ी गायब कर दी थी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद लकड़ी के कुछ बोटे बरामद हुए, जिन्हें तत्कालीन ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया। अशोक ने मामले को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की। निर्णय आया कि वादी स्वयं केस दर्ज करा सकता है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें