गोंडा। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोप में डीआईजी के निर्देश पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि अनिल कुमार चौहान निवासी भट्ठा बेसियाचैन ने फर्जी नाम एसपी चौहान के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बना रखी है। अनिल ने अपने साथी अशोक चौहान के साथ मिलकर कहीं से उसका फोटो प्राप्त कर लिया। उसके फोटो के साथ अश्लील गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसकी शिकायत करने पर भी आरोपी नहीं माने। मामले में डीआईजी एपी सिंह के आदेश पर आरोपी अनिल कुमार चौहान व अशोक कुमार चौहान निवासी भट्ठा मौजा बेसियाचैन कोतवाली देहात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।