गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर काॅलोनी निवासी डाॅक्टर देवी दयाल (40) के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
डाॅक्टर ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, पत्नी की बहन और उसके भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
बता दें कि डाॅ. देवी दयाल ने 26 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे आवास विकास भरतपुरी स्थित अपने क्लीनिक पर फंदे से लटककर जान दे दी थी।
इससे पहले डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट लिखा था और खुद के बयान का एक वीडियो बनाकर करीबियों को भेजा था।
इसमें डाक्टर ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी प्रिया यादव, पत्नी की बहन भारती व पत्नी के भाई राजू को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में मृतक के पिता श्यामनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।