फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित को मारने पीटने पर पिता पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित को मारने पीटने पर पिता पुत्र पर केस
विज्ञापन

मनकापुर (गोंडा)। उपाध्याय पुर ग्रांट गांव में एक दलित व्यक्ति अपने खेत की गुड़ाई कर रहा था कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले बाप-बेटे ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ मारने पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्याय पुर ग्रांट गांव के मजरे श्री राम पुरवा निवासी दलित मोती लाल पुत्र राम हरख ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने खेत मे गुड़ाई कर रहा था। जिसमें गांव के ही विजय कुमार ने कूड़ा करकट पहले से फेंक रखा था। जिसे वह निकाल कर मेढ़ पर रख रहा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर विजय कुमार पुत्र राम चंदर व उसका बेटा रामू आए और अभद्रता करने लगे। मना करने पर पिता व पुत्र ने मिलकर उनकी पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आते देख उन दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें