फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केयरटेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय

Fri, 09 Oct 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने में शामिल केयरटेकर महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयरटेकर महिलाओं ने कई साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जन कल्याण केयरटेकर एसोसिएशन के बैनर तले महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीपीआरओ को सौंपकर बकाया भुगतान और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सविता ने कहा कि ग्राम सचिव और प्रधानों की लापरवाही से भुगतान लंबित है। भवानीपुर खुर्द की केवलापति ने आरोप लगाया कि समूह के खाते में भुगतान होने से वास्तविक केयरटेकरों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता। महिलाओं ने व्यक्तिगत खातों में मानदेय के भुगतान की मांग की। पांच साल से कार्यरत केयरटेकरों का मानदेय बढ़ाने और ईपीएफ-ईएसआई की सुविधा की भी मांग की। उन्होंने बिना नोटिस के किसी को काम से नहीं हटाने की भी मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें