गोंडा। मिर्जापुर के ग्राम बधवा थाना कछवा के रहने वाले सर्वेश उपाध्याय (35) व मवइया के रहने वाले सौरभ मिश्र (33) एक कंपनी में कार्य करते हैं। सोमवार को वह कार से बहराइच जा रहे थे। पठानाजोत गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिपरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।