करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज-हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से एक कार में अचानक आग लग गई। कार को धूं-धूं कर जलता देख इसमें सवार सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक कार आग का गोला बन चुकी थी। इससे घटनास्थल के आसपास अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा।
बहराइच जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत शेखहीर टेपरा निवासी डॉक्टर रामकुमार के भतीजे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव के पांच बाराती कार में सवार होकर गोंडा जा रहे थे। करनैलगंज रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण कार जैसे ही रोकी गई। अचानक उसमें आग लग गई। घबरा कर कार में सवार सभी लोग बाहर निकल कर जान बचाने में सफल रहे। संवाद