फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टैंकर की टक्कर से कार के उड़े परखचे

Tue, 31 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आर्यनगर चौराहा पर टैंकर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बलरामपुर के रहने वाले अश्जेक हेरल्ड मौरिस अपने साथी शुभम सिंह और श्रवण पांडेय के साथ लखनऊ से कार से घर लौट रहे थे। सोमवार रात 12 बजे कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर चौराहे पर गोंडा से बहराइच जा रहे टैंकर से उनकी कार टकरा गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि कार सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों लोग बलरामपुर रवाना हो गए। आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर समेत भाग गया। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें