फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैंडल मार्च कर की शांति बहाली की मांग

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा नगर में म​णिपुर की घटना के विरोध में कैंडल मार्च करते भीम आर्मी के लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ भीम आर्मी ने कैंडल मार्च किया और शांति बहाली की मांग की। जिलाध्यक्ष पप्पू खान की अगुवाई में गांधीपार्क से कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। राष्ट्रपति को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। कहा कि सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा का दावा करती है, लेकिन मणिपुर की घटना ने सच्चाई सबके सामने ला दी है। पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें