फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रवेश पत्र में केंद्र का नाम गलत प्रिंट होने से परीक्षार्थी भ्रमित

Sat, 20 Jan 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शनिवार को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र में केंद्र का नाम गलत प्रिंट होने से परीक्षार्थी भ्रमित हैं। बेलसर का एमडीबी सिंह इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को तरबगंज के 150 व बेलसर ब्लॉक के 141 बच्चे परीक्षा देंगे। लेकिन इन बच्चों के प्रवेश पत्र पर एमडीबी के स्थान पर एमबीडी सिंह इंटर काॅलेज बेलसर छप गया है। बेलसर का पिन कोड भी गलत प्रिंट है।
खंड शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह ने शिक्षकों के ग्रुप पर मैसेज भेजकर बताया गया है कि परीक्षा केंद्र बेलसर का महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज ही है।
विज्ञापन

परेशान होने की जरूरत नहीं है। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने बताया कि परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र बेलसर के मामले में प्रवेश पत्र में त्रुटिपूर्ण प्रकाशन सीबीएसई से हुआ है। विद्यालय स्टाफ ने सभी 291 अभ्यर्थियों को फोन कर सही परीक्षा केंद्र और लोकेशन बता दिया है।
11 केंद्रों पर आज होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
जिले के गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी मसकनवा समेत 11 विद्यालयों में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें जिलेभर के 3,625 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। डीआईओस राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा कराने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य स्तर से इंतजाम किए गए हैं। कड़ी निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों पर पर्यवेक्षक, सीएलओ और केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह से उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें