फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद खरीदने के बहाने आया उचक्का ढाई लाख लेकर फरार

Sat, 09 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। उर्वरक व्यापारी से फुटकर खाद लेने के बहाने उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। शीशामऊ निवासी व्यापारी गणेश प्रसाद मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि उनकी उर्वरक की दुकान करनैलगंज परसपुर रोड पर है। सुबह नौ बजे वे अपनी दुकान पर पहुंच गाड़ी से बैग को निकाल कर बाहर रखी चौकी पर रखकर दुकान खोलने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति आठ किलो यूरिया लेने आया। जब तक अंदर खाद लेने गया और वापस आया तो चौकी पर रखा बैग लेकर वह व्यक्ति फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि बैग में ढाई लाख रुपये उर्वरक का भुगतान करने के लिए रखा था। इसके अलावा पासबुक, एटीएम कार्ड, पति-पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड व लेनदेन की डायरी आदि सामान रखा था। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें