बेलसर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने नई पहल की है। शुक्लागंज के अवर अभियंता आमोद कुमार ने बताया कि तार टूटने, लो-वोल्टेज या अन्य तकनीकी खराबी होने पर उपभोक्ता सीधे ऑन-ड्यूटी एसएसओ के मोबाइल नंबर 8601017003 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए नाम, बिजली कनेक्शन नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। (संवाद)