फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बने लोकसभा क्लस्टर प्रभारी

Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आगामी लोकसभा चुनाव में मंडल के सभी सीटों पर भगवा लहराने का खाका तैयार करने के लिए भाजपा संगठन से वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। देवीपाटन मंडल के चारों सीटों को जिताने की जिम्मेदारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को सौंपी गई है। उन्हें गोंडा क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है। गोंडा क्लस्टर में चार लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विगत चुनाव में लोकसभा क्षेत्र गोंडा, बहराइच व कैसरगंज में भाजपा को जीत मिली थी। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से बसपा के राम सिरोमणि वर्मा सांसद बने थे। इस बार सभी सीटों पर मजबूत रणनीति बनाने के लिए लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजक नामित किया गया है। गोंडा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बाराबंकी के पूर्व विधायक शरद अवस्थी को बनाया गया है तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजन शर्मा को संयोजक का दायित्व मिला।
कैसरगंंज लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती को मिली तथा संयोजक गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी को बनाया गया है। इसी प्रकार श्रावस्ती लोकसभा का प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव व संयोजक शंकर दयाल पांडेय को बनाया गया है। बहराइच के प्रभारी पूर्व विधायक सुनील कुमार वर्मा तथा संयोजक जितेंद्र कुमार तिवारी होंगे। भाजपा कार्यालय पर जिले के अकबाल बहादुर तिवारी व डॉ. रंजन शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सूर्यनारायण को मोहनलालगंज जिताने की जिम्मेदारी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को लखनऊ कलस्टर के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यहां भाजपा के कौशल किशोर सांसद है। सूर्यनारायण ने फिर एक बार भाजपा की जीत दर्ज कराने का दावा किया है। उनके प्रभारी बनने पर जिले के सांसदो व विधायकों सहित भाजपा पदाधिकारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें