फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थार सवार कारोबारी ने मोपेड सवार को रौंदा, मौत, बेटी जख्मी

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज के सैनिक तिराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार थार सवार सोना-चांदी कारोबारी ने मोपेड सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी कारोबारी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी वाहन स्वामी व चालक हरिपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मृतक सब्जी विक्रेता की पहचान नाजिम (35) निवासी आदमपुर के रूप में हुई। दोपहर करीब तीन बजे वह बेटी तरन्नुम (04) को लेकर मोपेड से उमरी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

सैनिक तिराहे के पास तेज रफ्तार थार सवार ने मोपेड में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बेटी उछलकर दूर फुटपाथ पर जा गिरी तो नाजिम को थार चालक रौंदता चला गया। भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाजिम व घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया है। बेटी की हालात गंभीर बनीं हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी परवीन ने स्थानीय थाने में तहरीर दी।
आरोपी थार चालक हरिपाल सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी गंगरौली के रूप में हुई है। गाड़ी भी इसी के नाम पंजीकृत है।
उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि कारोबारी हरिपाल सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। हादसे के वक्त नाजिम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

100 से अधिक रफ्तार में था आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी कारोबारी काफी रफ्तार में था। उसकी थार की चपेट में आने से कई अन्य बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार 100 से अधिक रही होगी। हादसे के बाद आसपास घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें