धानेपुर। महेशभारी के मिश्रौलिया माफी से जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस बुधवार को बीएचडी इंटर कॉलेज के पास बिजली के खंभों से टकरा गई। हादसे में बिजली के चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि बस में सवार 15 से 20 श्रद्धालुओं में से किसी को चोट नहीं आई। बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हो गई। जेई वीरसेन ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)