करनैलगंज के सोनवार गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। स्रोत: वीडियोग्रैब
करनैलगंज। तहसील के ग्राम सोनवार में सरकारी जमीन से तीन लोगों के अवैध कब्जों को ढहाने के लिए रविवार को एसडीएम नेहा मिश्रा के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने बताया कि यह जमीन मंदिर विस्तार के लिए चिह्नित है, जहां पर्यटन विभाग द्वारा सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। (संवाद)