फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 36 दुकानें हटीं

Fri, 16 Feb 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के जेलरोड पर ढाबली तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
गोंडा। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 36 दुकानों व मकानों को हटाया। नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नगर पालिका के अफसरों ने बुलडोजर से प्रधान डाकघर से मंडल कारागार तक बने अवैध मकानों और दुकानों को ढहा दिया। दोनों पटरियों पर अवैध रूप से लगे ठेले और खोमचे वालों को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं, जिससे मलबे को ट्राॅली में भरकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अंबेडकर चौराहे के अलावा महिला अस्पताल चौराहा, गुरुनानक चौराहा आदि स्थानों से भी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक सरकारी नजूल की जमीन है। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भेजा गया था। उसकी लगातार अनदेखी की जा रही थी। जिसपर बृहस्पतिवार को बुलडोजर के माध्यम से अवैध दुकानों और मकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान सदर एसडीएम सुशील कुमार, तहसीलदार सत्यपाल व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें