फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ ने चार साल के मासूम को पटककर मार डाला

Mon, 03 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अरुण जायसवाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के सिंगहा चंदा पहली पुरवा गांव में रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम बालक पर सांड़ ने हमला कर दिया। गांव के लोग बचाने दौड़े मगर कुछ ही पल में सांड़ ने बालक को पटककर मार डाला। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव के रामसनेही जायसवाल ने बताया कि उनका चार साल का बेटा अरुण जायसवाल रविवार देर शाम गांव में ही पक्की सड़क पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक सांड़ वहां आया और अरुण पर हमला कर दिया। लोग बचाने दौड़े। मगर तब तक सांड़ ने सींग से अरुण को उठाकर पटक दिया। इससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। ग्राम प्रधान विशाल पाठक ने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामसनेही ने बताया कि उनके दो बेटों में अरुण छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें