नवाबगंज। हरिवंशपुर के पास सोमवार रात रेल ट्रैक पार कर रहे एक सांड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सांड़ के अवशेष इंजन में फंसने के कारण चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी। गार्ड ने रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कर्मचारियों ने इंजन में फंसे अवशेष निकाले। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इस दौरान रूट पर 10 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। (संवाद)