फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रशिक्षण मद की धनराशि को निजी खाते में डाला, एआरपी निलंबित

Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी ब्लॉक के एआरपी (ब्लाॅक संसाधन पर्सन) मोहम्मद अनीस को बीएसए ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। उन पर आराेप है कि उन्होंने प्रशिक्षण मद की धनराशि को अपने निजी खाते डाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल नंबर के ट्रू-कॉलर आईडी पर बीएसए दर्ज करा रखा था। इसे भी गंभीर माना गया है।
विज्ञापन


बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के अभिषेक सिंह की शिकायत पर हुई जांच में एआरपी के बैंक खाते के स्टेटमेंट में प्रशिक्षण मद के बजट का मामला सामने आया। इसमें 10 अक्तूबर 2022 को 18 हजार, 15 हजार, 18 हजार, 18,500 व 15,000 की धनराशि को अपने खाते में भेजा। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनावश्यक बैठे रहने के आरोपों की पुष्टि हुई। इससे उन्हें निलंबित कर जांच अनिल मिश्र खंड शिक्षाधिकारी बेलसर व जिला समन्वयक प्रशिक्षण हरगोविंद यादव को सौंपी है। इसके अलावा रुपईडीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गूदरशाह पुरवा के सहायक अध्यापक ओंकारनाथ को नोटिस जारी किया है। वह निलंबन के बाद से न तो संबद्व स्कूल जा रहे हैं और न ही जांच अधिकारी की ओर से भेजे गए आरोप-पत्र को ही प्राप्त कर जवाब दे रहे हैं। बताया कि उनसे जवाब मांगा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानी प्रसाद राम प्रसाद की सहायक अध्यापक निधि चतुुर्वेदी 16 जून 2022 से स्कूल ही नहीं आ रहीं हैं। इसके कारण उनका वेतन रोका गया था। बावजूद इसके उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया और न ही वेतन बहाली के लिए कोई स्पष्टीकरण दिया गया। उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब न देने पर सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें