इटियाथोक। ट्रेन से कटकर आठ वर्षीय असर निवासी पारासराय की मौत हो गई। रविवार शाम वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गया था। प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही असर की मां नसीमा बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान असर बलरामपुर से गोंडा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में मां नसीमा भी ट्रेन की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक के पिता नाजिम अली मुंबई में हैं। घायल नसीमा को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। असर तीन भाइयों में छोटा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है। (संवाद)