फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टे वायर में उतरे करंट से बालक की जान गई

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के मीनापुर गांव में खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। नवाबगंज में परशुरामपुर मार्ग पर पेट्रोलपंप के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी दिनेश कुमार के सौ मीटर की दूरी पर दो मकान हैं। उसका पुत्र हरेंद्र कुमार (8) बुधवार को अपने दूसरे घर जा रहा था। रास्ते में वह कुछ बच्चों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। पोल के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने हरेंद्र की मौत हो गई। दिनेश कुमार ने एसडीओ विद्युत विभाग को सूचना देने के साथ ही पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बिजलीकर्मियों की लापरवाही से घटना होने की बात कही है। एसडीओ नृसिंह नारायण भारती ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जटोलिया गांव निवासी सालिकराम अपनी पत्नी कुसुमा देवी (40) के साथ मंगलवार को अयोध्या दर्शन करने बाइक से गया था। वहां से लौटते समय परशुरामपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से परिवार के लोग कुसुमा देवी को गंभीर हालत में अयोध्या के एक निजी अस्पताल ले गए। जबकि मामूली रूप से घायल सालिकराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा निवासी राम अचल यादव ने बताया कि बुधवार को इलाज के दौरान कुसुमा देवी ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें