गोंडा। जानकीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में शुक्रवार दोपहर युवक का शव पड़ा मिला। उसके नाक से खून निकला था। मृतक की पहचान ललित कुमार (35) निवासी लोवावा कुटिया संदेशवा देहात कोतवाली के रूप में हुई। मृतक की मां नीतू देवी ने बताया कि बेटा मानसिक बीमार था और इधर-उधर घूमता रहता था। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा। (संवाद)