फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहर में गिरे अधेड़ का शव मिला

Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

डुमरियाडीह में बभनी निवासी कमल सिंह का शव नहर की जलकुंभी में फंसा मिला। स्कूटी मोड़ते समय नहर में गिरने से यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुमरियाडीह। जमलापुर बाजार में बुधवार शाम नहर में गिरे बभनी निवासी कमल सिंह (55) का शव बृहस्पतिवार सुबह जलकुंभी में फंसा मिला है। ग्राम प्रधान बृजनाथ सिंह ने बताया कि कमल सिंह शाम को घर लौटते समय जमलापुर बाजार में नहर पुल के समीप स्कूटी मोड़ रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए थे। ग्रामीणों ने नहर के पास स्कूटी व चप्पलें पड़ी देख उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात तक खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह शव नहर की जलकुंभी में फंसा मिला। कमल सिंह के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें