रुपईडीह। कौड़िया के जमथरा गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। महापारा तिवारी पुरवा निवासी रमेश कुमार तिवारी ने शनिवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी शिवानी की शादी जमथरा के बृजेश ओझा के बेटे सचिन से बीते पांच मई को हुई थी। शनिवार सुबह ससुराल वालों ने शिवानी के खुदकुशी करने की सूचना दी। शिवानी के पिता जनार्दन प्रसाद पंजाब के जालंधर में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। रमेश ने बताया कि देर रात तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। सीओ करनैलगंज आनंद कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)