झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव स्थित तालाब में बुधवार को एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के सिंघवा बेट थाना के जगरनवा गांव निवासी भिंडरजीत सिंह (40) के रूप में हुई। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शर्ट की जेब से मिले वोटर आईडी कार्ड के जरिये शिनाख्त की गई। परिजनों ने बताया कि भिंडरजीत कंबाइन मशीन लेकर धान की कटाई करने पंजाब से बहराइच के रास्ते नेपाल गए थे। वहां से लौटने के बाद उनका शव तालाब में मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)