फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को मिला डाटा त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर

Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए डाटा में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया गया है। परिषद के क्षेत्रीय सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने जिले के 512 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों के विवरण की सूचना मांगी गई है। डीआईओएस ने कहा कि यदि किसी छात्र-छात्रा के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, विषय, वर्ग या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, तो संशोधन कराया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को आवश्यक प्रपत्रों के साथ संशोधित विवरण 25 जनवरी तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 95 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। समय रहते डाटा में सुधार न होने की स्थिति में विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र, परीक्षा परिणाम और प्रमाणपत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीआईओएस ने कहा कि परिषद की ओर से यह अंतिम अवसर दिया गया है, इसलिए सभी प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों के डाटा की जांच कर समय से सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें