फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बोर्ड परीक्षा आज से, टूटी खपरैल वाला कॉलेज भी बना केंद्र

Thu, 16 Feb 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र की टूटी खपरैल।
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला की हालत खराब है। कई कमरों की खपरैल टूटी हुई है। टीनशेड भी जर्जर है।
विज्ञापन


वर्ष 1875 में बने भवन के कमरों में पर्याप्त उजाला भी नहीं रहता है। बारिश के समय छतें टपकती हैं। यहां पर हाईस्कूल के 181 व इंटरमीडिएट के 180 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक ज्ञान कुमार का दावा है कि तैयारियां पूरी हैं। भवन संबंधी समस्या के बाबत अधिकारियों को पहले ही बताया जा चुका है।
जिले में तीन राजकीय, 18 सहायता प्राप्त व 46 वित्तविहीन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इंटरमीडिएट में 8313 छात्र व 5247 छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 11433 छात्र व 9042 छात्राएं पंजीकृत हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज को जनपदीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से व्यवस्था पर नजर रखी जानी है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हैं। सभी टीमें लगा दी गईं हैं। कहीं पर कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन




पुख्ता तैयारी का दावा
लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के केंद्र व्यवस्थापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल के 59 छात्र व 271 छात्राएं और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 66 छात्र व 122 छात्राएं परीक्षा देंगी। केंद्र व्यवस्थापक एम खान ने बताया कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

बैठक कर दी जानकारी
तुलसीपुुर के कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक सरोज सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें जानकारी दे दी गई है। वहीं, बुधवार को तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।

केंद्रों पर रही भीड़
परीक्षा से एक दिन पहले केंद्रों पर भीड़ रही। परीक्षार्थी अपना सीटिंग प्लान देखने पहुंचे थे। कुछ स्कूलों में छात्र प्रवेश पत्र के लिए भी पहुंचे थे। परिषदीय स्कूलों से कक्ष निरीक्षक बनाए गए शिक्षक भी व्यवस्था देखने पहुंचे थे।

फैक्ट फाइल
हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी- 20475
इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी- 13560
कुल परीक्षा केंद्र- 67
कक्ष निरीक्षक- 2065
जोनल मजिस्ट्रेट-03
सेक्टर मजिस्ट्रेट-09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 67
सचल दल- 05


संवेदनशील परीक्षा केंद्र एक नजर में
किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर पचपेड़वा, गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा पचपेड़वा, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर, जामिया बैतुल उलूम इंटर कॉलेज उतरौला और मोतीलाल यादव इंटर कॉलेज परसौना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें