जानकीनगर स्थित एक होटल में बीएलए को संबोधित करते सपा नेता सूरज सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जानकीनगर स्थित एक होटल में रविवार को समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक हुई। आयोजक सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट को 2027 चुनाव तक सतर्क रहना है। जब तक विधानसभा 2027 का चुनाव संपन्न न हो जाए तब तक सभी बूथ लेवल एजेंट को बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए तत्पर हैं। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है। बीएलए का संघर्ष वर्ष 2027 में रंग लाएगा। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी संजय सविता विद्यार्थी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है। कार्यक्रम को रामधन यादव, जयचंद सिंह, सरफराज हुसैन, सिद्धार्थ, मेराज अहमद, जेपी श्रीवास्तव, अफजल खान, संजय साहू, दीपू यादव, अमर यादव भी ने संबोधित किया।