फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनाव तक बीएलए को मेहनत करने की जरूरत

Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जानकीनगर ​स्थित एक होटल में बीएलए को संबो​धित करते सपा नेता सूरज सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। जानकीनगर स्थित एक होटल में रविवार को समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक हुई। आयोजक सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट को 2027 चुनाव तक सतर्क रहना है। जब तक विधानसभा 2027 का चुनाव संपन्न न हो जाए तब तक सभी बूथ लेवल एजेंट को बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए तत्पर हैं। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है। बीएलए का संघर्ष वर्ष 2027 में रंग लाएगा। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी संजय सविता विद्यार्थी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है। कार्यक्रम को रामधन यादव, जयचंद सिंह, सरफराज हुसैन, सिद्धार्थ, मेराज अहमद, जेपी श्रीवास्तव, अफजल खान, संजय साहू, दीपू यादव, अमर यादव भी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें